बालैनी ।गांव कासा पुठ्ठी गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण दूषित पानी मेन रास्ते पर भरा हुआ है जलभराव व कीचड़ के कारण ग्रामीणों का निकलना मुस्कील हो रहा है गांव में पानी की निकासी न होने के कारण घरों का पानी मेन रास्ते पर भरा रहता है। बरसात होने पर हालत और भी खराब हो जाते है कीचड़ में गिरकर ग्रामीण रोज चोटिल हो रहे है सबसे ज्यादा ग्रामीणों को खेतो व बच्चो को स्कूल जाने में हो रही है सबसे ज्यादा परेशानी महिला वह स्कूल के जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। रास्ते में गंदगी के कारण खेतों से होकर ग्रामीणों को गुजरना पड़ रहा है गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

गांव कासा पुठ्ठी का हाल

कई बार उठाई मांग नही हुआ समाधान
ग्रामीण नूरे का कहना है की जलभराव के कारण काफी परेशानी हो रही है जलभराव की समस्या की आवाज कई बार उठाई जा चुकी है मगर आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है ।
ग्रामीण शेर मोहमद का कहना हैं की कीचड़ के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है कई बार प्रधान से लेकर आला अधिकारियों से गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है ।
ग्रामीण अयूब का खाना है की जलभराव व गंदगी से मच्छर पनप रहे है जिससे बीमारी का खतरा बना हु वा है कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुवा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हवा तो बागपत डी एम के यहां धरना देंगे।
महिला सितारा का कहना है की खेतो में जाने के लिए बहुत दिक्कत हो रही है मेन रास्ते पर जलभराव होने के कारण खेतों से होकर जाना पड़ता है जिससे रोज किसानों से कहा सुनी होती है।
ग्राम प्रधान बेबी देवी का कहना है की रास्ते का ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पास किया जा चुका है जल्द ही रास्ते को बनवा दिया जाए।

