trending
Trending

पानी और गड्ढों से भरी सड़क पर दुल्हन ने क्यों कराया फोटोशूट, देखें- वायरल वीडियो

केरल की दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों को दिखाने के लिए रोड पर ही फोटोशूट का फैसला लिया। लाल जोड़े में खूब सजी दुल्हन की पानी से भरी सड़क तस्वीरें वायरल हैं।

देश के कई राज्यों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है और इसके चलते गलियों और सड़कों में पानी भरा हुआ है। हर किसी के लिए अपने शहर की समस्याओं को दुनिया के सामने रखना आसान नहीं होता है, लेकिन केरल में एक दुल्हन ने सड़कों की खराब हालत को फोटोशूट से चर्चा में ला दिया है। दरअसल केरल की दुल्हन और वेडिंग फोटोग्राफर ने सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों को दिखाने के लिए रोड पर ही फोटोशूट का फैसला लिया। लाल जोड़े में खूब सजी दुल्हन की पानी से लबालब भरी सड़कों पर निकलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button