सहारनपुर
Trending

पाताल ऑपरेशन के तहत चोरी की बाईक व अवैध असलहा सहित चार गिरफतार

थाना सरसावा पुलिस ने पाताल ऑपरेशन के अनुपालन में अवैध शस्त्र की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के दौरान चार वाँछित अभियुक्तगण को एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, तीन छुरी व एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने पाताल ऑपरेशन के अनुपालन में अवैध शस्त्र की रोकथाम हेतू चलाये जा रहे अभियान के दौरान चार वाँछित अभियुक्तगण को एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस, तीन छुरी व एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 के आदेश मे चलाये गये अभियान (ऑपरेशन पाताल) के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आकाश तोमर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा चलाये गये अवैध अस्त्र-शस्त्र बरामद अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण व सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सरसावा के मुकदमा अपराध संख्या 226/2022 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 व 3(1)(द),(ध) एससी-एसटी एक्ट में वाँछित अभियुक्तगण रवि उर्फ ऋतिक पुत्र राजीव उर्फ मोल्हू निवासी ग्राम सलूनी थाना सरसावा, श्याम कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम चढ़ाव थाना नकुड़, वैभव शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी ग्राम सुआखेडी थाना सरसावा व नीरज कुमार पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम सलूनी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को जंगल ग्राम सलूनी से एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, तीन छुरी व एक चोरी की बाईक स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफतार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button