देश-विदेश
Trending

पाकिस्तान में बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

   


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। रेस्क्यू सर्विस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू सर्विस के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार को जिले के नूरियाबाद इलाके में सुपर हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि हादसा चालक की आंख लग जाने के चलते हुआ, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि चार यात्रियों की हालत गंभीर है। मृतकों में एक 23 वर्षीय महिला भी शामिल है, जबकि घायलों में चार बच्चे और दो युवक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस प्रांत के सुक्कुर शहर से प्रांतीय राजधानी कराची की ओर जा रही थी।

खराब रखरखाव वाली सड़कों, सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और लापरवाह ड्राइविंग के कारण पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button