देश
Trending

पश्चिमी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में हुई दुर्घटना में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि, घटना रविवार रात की है और पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान हरी नगर इलाके के रहने वाले पुलकित चावला के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर के मिलाप मार्केट में रविवार रात करीब सवा दस बजे एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, स्कूटी सवार पुलकित इस घटना में घायल हो गया और उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक हरि नगर में एक टेंट हाउस चलाता था। बाइक सवार की पहचान रणहोला विहार निवासी आजाद सिंह के रूप में हुई है। उसे मामूली चोटें आई हैं। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button