Uncategorized
Trending

पशु हाट, पशु बाजार, पशु मेलो पर लागू प्रतिबंध समाप्त, प्रदान की गयी पूर्व की भांति आयोजन की अनुमति-मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

मेरठ। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश कुमार गर्ग ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये बताया कि जनपद मेरठ में लम्पी स्किन डिसीज बीमारी के कारण पशुधन अनुभाग-2 के शासनादेश सं0-1593/सैंतीस-2-2022 दिनांक 23.08.2022 द्वारा पशु हाट, पशु बाजार, पशु मेलो के आयोजन पर रोक लगा दी गयी थी। वर्तमान में लम्पी स्किन डिसीज की बीमारी पूर्ण नियंत्रण में है। शासनादेश सं0-2336/सैंतीस-2-2022 दिनांक 21.11.2022 एवं निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन उ0प्र0 लखनऊ के पत्र सं0-184/इपीडी/एल0एस0डी0/2022 दिनांक 21.11.2022 द्वारा पशु हाट, पशु बाजार, पशु मेलो पर लागू प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है, एवं पूर्व की भांति आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button