राज्य
पलायन मे सुखिर्यो मे आया हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल बना कैराना, देश की राजधानी दिल्ली मे बरसे पत्थर, कैराना मे बरसे फूल


कैराना। जामा मस्जिद पर बालाजी भगवान की शोभायात्रा का मुस्लिम समूदाय के लोगो द्वारा पुष्पवर्मा व प्रसाद वितरण कर जोरदार स्वागत करते हुए पलायन मे सुखिर्यो मे आये कैराना मे हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर हिन्दू समाज के लोगो को गले लगाकर बालाजी जन्मोत्सव की शुभकामनाए दी
बता दे कि रविवार की देर सांय कस्बे के सिद्वपीठ बाबा बनखण्डी मन्दिर परिसर से भगवान बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष मे हनुमान सेवा समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग बेगमपुरा, चौक बाजार, जोडवा कुॅआ, निर्मल चौराहा, जामा मस्जिद, मीना मार्किट, पटटोवाला, गुम्बद, शामली बस स्टैण्ड से होती हुई सिद्वपीठ बाबा बनखण्डी मन्दिर मे सम्पन्न हुई शोभायात्रा मे भगवान गणेश, खाटू श्याम, भगवान शंकर माता पार्वती, अघोरी, देश भक्ति, रामदरबार व बालाजी महाराज की सुन्दर -सुन्दर झाकियो ने श्रृद्वालुओ का मन मोहा वही दूर -दूर से आये बैण्ड बाजो व डीजे की धुनो पर श्रृद्वालु जमकर नाचे शोभायात्रा मे अखाडा आकर्षण का केेन्द्र रहा शोभायात्रा मे हाजारो श्रृद्वालुओ ने भाग लेकर भगवान बालाजी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया वही शोभायात्रा मे जगह -जगह प्रसाद वितरण किया गया और शोभायात्रा का जोरदार स्वागत भी किया गया।
बालाजी यात्रा मे दिल्ली मे बरसे पत्थर, कैराना मे बरसे फूल
दिल्ली मे बालाजी शोभायात्रा के दौरान जहॉ पत्थर बरसने ने हिंसा फैली वही पलायन मे सुखिर्यो मे आये कैराना मे मुस्लिम समूदाय के लोगो द्वारा बालाजी महाराज की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर व प्रसाद वितरण कर हिन्दू समाज के लोगो को गले लगाकर बालाजी के जन्मदिन की बधाई देकर जोरदार स्वागत करते हुए बालाजी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त कर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए आपसी सौहार्द को बढाने का कार्य किया।
पलायन मुददे पर राजनीति की भेट चढा कैराना
जागरूक लोगो का कहना है कि कैराना मे कभी किसी भी प्रकार का कोई साम्प्रदायिक दंगा न तो हुआ है और न ही भविष्य मे होगा यहॉ के लोगो मे आपसी भाईचारा व अटूट प्रेम एंव विश्वास है दोनो समुदाय के लोग एक दूसरे के त्यौहारो पर सहयोग करते हुए पलायन के कारण कैराना सुर्खियो मे आया है जो राजनीति की भेट चढा है, लोगो का कहना है कि कुछ व्यापारियो को बदमाशो की गुण्डागर्दी के चलते पलायन करना पडा था लेकिन अब कैराना मे शान्ति का माहौल है और दोनो समूदाय के लोग पीडी दर पीडी एक दूसरे का बहुत सम्मान प् करते है।
एक ही पिता की है दोनो सन्तान एक बना हिन्दू और एक मुसलमान
एक गीतकार ने हिन्दू मुस्लिम एकता पर एक गीत गुनगुनाते हुए कहा कि एक ही पिता की है दोनो सन्तान एक बना हिन्दू और एक मुसलमान, एक संग ताकत है बजरंग बली की एक संग ताकत है हजरत अली की एक के घर गीता और एक के कुरान एक बना हिन्दू और एक मुसलमान, एक जाकर दरगाह पर चादर चढाये एक जाकर माता को चुनरी औढाये एक के नवरात्रे और एक के रमजान एक बना हिन्दू और एक मुसलमान उस गीतकार ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एक ही पिता की सन्तान है और कैराना मे दोनो समूदाय के लोगो मे आपसी भाईचारा कूट कूटकर भरा है।
बालाजी शोभायात्रा मे चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
दिल्ली मे बालाजी शोभायात्रा मे हुई हिंसा के चलते कस्बा कैराना मे बालाजी की शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा गत शनिवार की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव ने सैकडो पुलिस कर्मियो के साथ कस्बे के कटहरा धर्मशाला मे आयोजित सुन्दरकाण्ड के कार्यक्रम मे पहुॅचकर बालाजी यात्रा की कमेटी से मुलाकात की इसके पश्चात पुलिस बल के साथ बालाजी यात्रा के रूठ का निरीक्षण किया वही बालाजी शोभायात्रा मे कस्बे के मुख्यमार्गो व चप्पे -चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम लोगो ने कोतवाल को किया सम्मानित
बालाजी शोभायात्रा जब नगर के मुख्यमार्गो से होती हुई कस्बे मे स्थित जामा मस्जिद के निकट पहुॅची तो वहॉ पर भारी संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे जहॉ पर मुस्लिम समाज के लोगो ने शोभायात्रा के साथ -साथ कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान का भी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।



