परीक्षितगढ़ में दो दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया
परीक्षितगढ़ पंचायत परीक्षितगढ़ कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का आज समापन किया गया

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ पंचायत परीक्षितगढ़ कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय योग शिविर का आज समापन किया गया। योग शिक्षक विशाल यादव व मा धर्मवीर त्यागी ने कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिक प्राणायाम,सूर्यं नमस्कार आदि के बारे में विस्तार से बताया और सभी को प्रथम सुख निरोगी काया का महत्व बताया।
चेयरमैन हिटलर त्यागी ने निरोग और स्वास्थ्य जीवन के लिये योग करने का मंत्र दिया नगर के ब्राण्ड एम्बेसेडर अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन पहचान है ऋषि मुनियों की लम्बी आयु का रहस्य योग और प्राणायाम में छुपा है स्वास्थ मन मे ही उत्तम विचार आते है शिविर के समापन पर योग शिविर में सहयोग करने वालो को सम्मान पत्र भेट किये गए इस अवसर पर अजय गुप्ता, आशीष कुमार,इमरान तोमर,चन्द्र सेन, पवन त्यागी, रत्न,संतोष आदि पंचायत कर कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


