परीक्षितगढ़ नगर में व्यापार संघ के सदस्यों ने हाथरस में हुए हादसे मे मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
परीक्षितगढ़ नगर में संयुक्त व्यापार संघ द्वारा हाथरस में हुए हादसे में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ नगर में संयुक्त व्यापार संघ द्वारा हाथरस में हुए हादसे में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष संजय वर्मा जी के प्रतिष्ठान पर व्यापार संघ के लोगों ने मोन श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राजेंद्र गर्ग ने कहा की हाथरस में हुए हादसे में हम सबको आहत किया है हमारी मुख्यमंत्री जी से प्रार्थना है कि इस हादसे में जो भी दोषी है उन सब की जांच कर उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और जांच करनी चाहिए इस हादसे में कोई साजिश तो नहीं है मृतकों के परिवार जनों को पूर्ण सहायता दी जानी चाहिए और घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया जाना चाहिए और आने वाले सावन माह में भी कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि कावड़ यात्रियों को कोई परेशानी ना हो व दुर्घटना से बचा जा सके इस अवसर पर महामंत्री शुभम् वशिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गोयल सोनू सुनील जिंदल मनीष गर्ग यतिन गर्ग डॉ विकास वर्मा पंडित देवेंद्र शर्मा सुनील फौजी मोहित मित्तल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


