परीक्षितगढ़ नगर में रजवाहे की पटरी को हराभरा बनायेंगे
परीक्षितगढ़ नगर में एक पौधा महादेव के नाम के अंतर्गत शिवालयों में किया पौधारोपण नगर पंचायत परीक्षितगढ़ एवं अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में पौधारोपण रजवाहे की पटरी और महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया गया

मेरठ / परीक्षितगढ़(संवाददाता विवेक त्यागी)। परीक्षितगढ़ नगर में एक पौधा महादेव के नाम के अंतर्गत शिवालयों में किया पौधारोपण नगर पंचायत परीक्षितगढ़ एवं अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में पौधारोपण रजवाहे की पटरी और महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया गया अखिल विद्या समिति अध्यक्ष व स्वच्छ भारत मिशन के परीक्षितगढ़ के ब्राण्ड एम्बेसेडर विष्णु अवतार रुहेला ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि जिन रास्तों पर कावड़ियों का आगमण होता है उन रजवाहे न नहर की पटरियों को हरा भरा बनाने के लिए यह विशेष पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है ताकि शिव भक्तों को गर्मी से प्राकृतिक हरियाली की राहत मिले इस अभियान को सफल बनने के लिए कावड़ लेने जा रहे शिव भक्तों को पौधे वितरण किये जा रहे हैं वही स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों का भी पूर्ण सहयोग भी मिल रहा है पौधा रोपण के लिए बेल पत्थर, पीपल, बड़, राय जामुन, पापड़ी, अमरूद, अर्जुन आदि के पौधे लगाये इस अवसर पर स्वच्छता चैंपियन पूनम रुहेला,स्वच्छता जन सचेतक स्वाति चौधरी, सन्तराम सैनी, आर्यन्त चौधरी, कात्यायनी, संतोष, इमरान तोमर, आदि उपस्थित रहे।


