परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र मे युवकों ने दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी के जंगल में अपने पिता को खाना देने गए युवक की दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली मगर शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया।

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी के जंगल में अपने पिता को खाना देने गए युवक की दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली मगर शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। मारपीट कर दोनों बदमाशों को तमंचे में चाकू सहित पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया ग्राम जई थाना भावनपुर निवासी शाहरुख खान पुत्र खलील ग्राम खजुरी के जंगल में अपाचे बाइक यूपी 15 कम 0577 से अपने पिता का खाना देने गया था। जहां दो बदमाशों ने तमंचा में चाकू दिखाकर शाहरुख से बाइक लूट ली तथा भागने लगे तभी शाहरुख ने शोर मचा दिया जंगल में काम कर रहे लोगों ने दोनों बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया तथा मारपीट कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में कामिलपुत्र इंसाफ निवासी ग्राम नगला साहू थाना भावनपुर व गुलशेर पुत्र सकुर निवासी ग्राम चक्रेती सहारनपुर के रूप में हुई। वहीं दोनों बदमाशों से एक तमंचा दो कारतूस वह एक चाकू तथा लूटी गई बाइक भी बरामद हुई है पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


