सहारनपुर

परिवहन विभाग ने ओवर स्पीड पर कर दिए ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

सहारनपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय सहारनपुर ने तैनात सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी एम.पी. सिंह द्वारा अवगत कराया जिलाधिकारी मनीष बंसल सहारनपुर के निर्देशों पर चल रहे अभियान के अंतर्गत कि 95 ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कराया गया है जिनके द्वारा ओवरस्पीडिंग से वाहन चलाते पाये गये,वही ओवरलोडिंग तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए चालान किया गया था। वही 50 मालवाहन जिनके द्वारा एक वर्ष में तीन बार से ज्यादा ओवरलोडिंग की गई उनके परमिट को निलंबित / निरस्त को धारा 86 (केंद्रीय मोटर यान अधिनियम) के अंतर्गत संबंधित परमिट प्राधिकरण को संस्तुति की गई है। वही एम.पी. सिंह ने बताया चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है ,जिसमे ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ-साथ लाइसेंस को निरस्त करने का कार्य भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button