जनपद हापुड़ राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष श्रीमती सुमन त्यागी व जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने हापुड़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को 23 दिसंबर के राष्ट्रीय एकीकरण व चरित्र निर्माण दिवस के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र व उत्तराखण्ड राजभवन से जारी सूचना पत्र देकर उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी दी क्योंकि उपरोक्त कार्यक्रम में उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल श्री लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि होंगे


