जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में रविवार को पत्रकारों के संगठन आईपा के पदाधिकारी पहुंचे थाने, और थाना प्रभारी निरीक्षक देविंद्र बीष्ट से वार्ता कर जनपद हापुड़ के एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।आपको बताते चलें कि शनिवार की देर रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी पत्रकार राजेंद्र सिंह के द्वारा एक खबर शेयर करने को लेकर थाने परिसर की गाड़ी उनके घर पहुंची और गाड़ी में मौजूद सिपाही विशाल ने उन्हें गाड़ी में बैठा कर ले जाने की बात कही।सिपाही विशाल ने पत्रकार राजेन्द्र सिंह से कहा कि आपको इसी समय थाने बुलवाया गया है।आप थाना परिसर की गाड़ी में बैठकर चलें।जिसके बाद रविवार को सभी पत्रकारों ने रविवार को एकत्रित होकर थाना परिसर में नियुक्त सिपाही विशाल की शिकायत को लेकर थाना बाबूगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात की।और एक ज्ञापन जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक महोदय जी के नाम थाना प्रभारी को सौंपा आईपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र शर्मा यूपी के कोऑर्डिनेटर रुस्तम सिंह वह जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सागर ने बताया की देर रात को सिपाही द्वारा घर पर जाकर इस तरह पत्रकार को थाने लाने की बात कहने पर सरासर गलत है जब पत्रकार ने कोई अपराध ही नहीं किया तो पुलिस देर रात जाकर इस तरह का व्यवहार क्यो किया है वह सरासर गलत है जिसका आय पर संगठन विरोध करता है और उम्मीद करते हैं कि जनपद के कप्तान ऐसे पुलिसकर्मी पर कार्यवाही करेंगे जो पुलिस की छवि को धूमिल कर रहे हैं।क्योंकि पत्रकार और पुलिस एक कड़ी के दो पहलू हैं इस तरह का रवैया पुलिस द्वारा किया जाएगा तो एक समाज मे गलत मेसिज जाएगा।


