देश
Trending
पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने वाला ही सच्चा पत्रकार
लोग पत्रकारिता के नाम पर स्वार्थ और निजी लाभ वाली पीत पत्रकारिता कर रहे हैं ऐसे में पत्रकारिता के गिरते मूल्य की रक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है ।

शामली। पत्रकारिता एक वह मिशन है जिस की मान मनव्वल को देख हर कोई आकर्षित होकर इसका पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है । मगर इसकी मान मर्यादा को बनाए रखना हर किसी के बस में नहीं । इससे जुड़ने के बाद लोग अक्सर स्वार्थ या निजी लाभ के लिए काम करते हैं । उन्हें पत्रकारिता के गिरते मूल्य की ना तो कोई चिंता होती और ना ही कोई मतलब । इस तरह का उल्लू सीधा करने वाले लोग कभी पत्रकार नहीं हो सकते । जो सच्चे पत्रकार होते हैं वे कभी पत्रकारिता की मान मर्यादा को नहीं खोते और पत्रकारिता के माध्यम से जहां मजबूर और दबे कुचले लोगों के आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं ।
सरकार और आम लोगो के बीच सामजस्य स्थापित करना और अपनी कलम के माध्यम से दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना , सरकार की बात जनता तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है । वैसे भी पत्रकारिता समाज का दर्पण के रूप में जानी जाती है। वास्तव में पत्रकारिता एक साफ सुथरा मिशन है इस मिशन के माध्यम से पत्रकार समाज और देश की सेवा करता है । मगर जीवन यापन के लिए पत्रकारिता साधन नहीं है। मगर इसके विपरीत , लोग पत्रकारिता के नाम पर स्वार्थ और निजी लाभ वाली पीत पत्रकारिता कर रहे हैं ऐसे में पत्रकारिता के गिरते मूल्य की रक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है।
पत्रकारिता की आड़ में गलत धंधों को अंजाम देना बना शगल
पत्रकारिता जैसे साफ-सुथरे मिशन की आड़ लेकर कुछ लोग अवैध धंधों का धड़ल्ले से संचालन करते हैं । कुछ लोग स्कूल जैसे काफी धंधों को चलाते हैं ताकि उच्च अधिकारी उनका उत्पीड़न ना कर सके , तो कुछ लोग पुलिस या अन्य अधिकारियों से मिलकर दलाली करते हैं । ऐसे लोगों का पत्रकारिता से अपना स्वार्थ पूरा करना ही लक्ष्य होता है । खबरों के नाम पर कुछ लोग केवल खबरों को इधर उधर इसे मांग कर ही प्रकाशन करा कर पत्रकारिता का लेवल लिए घूमते रहते हैं ।
पत्रकारिता दिवस के इस मौके पर सभी कलम के पुरोधा से मेरा अनुरोध है कि पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखें , ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पत्रकारिता की छवि खराब होती हो । इसके अलावा उन तमाम वरिष्ठ पत्रकारों से भी आग्रह है कि पत्रकारिता के गिरते मूल्यों को बचाने में वे भी अपना योगदान जरूर करें ।



