पंडित नेहरू ने समूचे विश्व को पढ़ाया था शांति का पाठ : देवेंद्र शर्मा
जिले भर में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रदांजलि दी।

बागपत। जिले भर में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रदांजलि दी।

इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर नवीन भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को विकास के उस पथ पर अग्रसर किया, जिससे भारत की विश्व में अलग पहचान बन सकी। उन्होंने आजीवन लोकतांत्रिक सिद्धांतों का प्रचार किया और समूचे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। यदि हम बच्चों में शुरू से ही अच्छी आदत व अच्छे संस्कार डालेंगे तो उन्हें आगे अच्छा नागरिक बनने में आसानी होगी। कहा कि आज भारत में बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर खास ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है। राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों का बेहतर चरित्र निर्माण होना जरूरी है। उन्होंने सभी से पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।


