Uncategorized
Trending

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्प अर्पित किए

रामपुरी मे स्थित ब्लाक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी के कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

मुजफ्फरनगर। रामपुरी मे स्थित ब्लाक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी के कैंप कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मालती रानी ने बताया आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन है, जो पूरे देश में एकात्म मानववाद की विचारधारा से प्रसिद्ध हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को जयपुर के निकट धानकिया गांव में उनके नाना के घर पर हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, जो उत्तर प्रदेश के नगला चंद्रभान फरह, मथुरा के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था। 1937 में जब वे कानपुर से बी.ए. कर थे, अपने सहपाठी बालूजी महाशब्दे की प्रेरणा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आए। उन्हें संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का सान्निध्य भी कानपुर में ही मिला। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पाल त्यागी छपार हिंदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विस्तार से सभी को जानकारी थी वह पुष्प अर्पित किए इस मौके पर मालती रानी विजय पाल त्यागी मनोज चौहान नूर नगर राजेंद्र कुमार अरविंद कुमार मोंटी कुमार विकास त्यागी संजू प्रधान शिवम त्यागी मुख्य लोग शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button