पंजाब में एक अक्टूबर से घर-घर राशन आपूर्ति होगी शुरु
पंजाब में घर-घर राशन आपूर्ति करने की सेवा एक अक्टूबर से शुरू होगी तथा इस सेवा को तीन चरणों में लागू किया जायेगा।

चंडीगढ़। पंजाब में घर-घर राशन आपूर्ति करने की सेवा एक अक्टूबर से शुरू होगी तथा इस सेवा को तीन चरणों में लागू किया जायेगा।
सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत राशन आपूर्ति की शुरुआत करने के लिए खाद्य ,सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राज्य को आठ जोनों में बांटा है और पहले चरण में एक जोन में यह सेवा शुरू की जायेगी और दूसरे पड़ाव में दो जोनों में और तीसरे पड़ाव में बाकी पाँच जोनों में शुरू की जायेगी।
घर-घर आटा पहुँचाने की सेवा मोबाइल फेयर प्राइस शाॅप्स (एम.पी.एस.) की धारणा को पेश करेगी। एम.पी.एस. एक ट्रांसपोर्ट वाहन होगा। प्राथमिक तौर पर लाभार्थी को आटा सौंपने को लाइव करने के लिए जी.पी.एस. सुविधा और कैमरे से लैस किया जायेगा। इसमें अनिवार्य तौर पर वजन करने की सुविधा होगी जिससे ग्राहक को आटे की डिलीवरी करने से पहले इसके वजन के बारे में संतुष्ट किया जा सके। बायोमीट्रिक तस्दीक, लाभार्थी को प्रिंट की वजन स्लिप सौंपना आदि की सभी अनिवार्य ज़रूरतें एम.पी.एस. द्वारा प्रदान की जाएंगी।




