Punjab
Trending

पंजाब के अंबाला में नहर में गिरी कार , एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अंबाला जिले में सोमवार शाम एक कार के नहर में गिर जाने से पंजाब के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना अंबाला शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर इस्माइलपुर गांव के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शवों को नरवाना शाखा नहर से निकाल लिया गया

अंबाला जिले में सोमवार शाम एक कार के नहर में गिर जाने से पंजाब के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना अंबाला शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर इस्माइलपुर गांव के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शवों को नरवाना शाखा नहर से निकाल लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (48), उनकी पत्नी कुलबीर कौर (40), पुत्र सुखप्रीत (15) और बेटी जश्नदीप कौर (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह पंजाब के तिवाना गांव (लालरू के पास) से आ रहे थे और वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अंबाला जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button