हेल्थ
Trending
न्यूजीलैंड में मंकीपॉक्स से बचाव के पुख्ता इंतजाम
न्यूजीलैंड में वैश्विक महामारी मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए 'टेकोविरिमैट' दवा तैयार की जा चुकी है, जिसको सितंबर के अंत से मुफ्त में वितरित किए जाने की उम्मीद है।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में वैश्विक महामारी मंकीपॉक्स वायरस से निपटने के लिए ‘टेकोविरिमैट’ दवा तैयार की जा चुकी है, जिसको सितंबर के अंत से मुफ्त में वितरित किए जाने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य मंत्री आयशा वेराल ने शुक्रवार को बताया कि न्यूजीलैंड सरकार मंकीपॉक्स की दवा टेकोविरिमैट सबसे पहले इस वायरस से ग्रस्ति मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी और इस दवा के माध्यम से इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में भी सफल रहेंगे।
उन्होंने कहा,“ अभी तक न्यूजीलैंड में मंकीपॉक्स का कोई सक्रिय मामला नहीं पाया गया, लेकिन हमें इस घातक बीमारी से निपटने के लिए तैयार रहना है। यह कोरोना वायरस या चेचक की तरह संक्रामक रोग नहीं है।”




