Noida

नोएडा के सुमित्रा हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी भीषण आग, रिकॉर्ड रूम जलकर खाक

नोएडा के सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में बने रिकॉर्ड रूम में आग लगी है। हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंचीं। प्रथम तल और द्वितीय तल पर जो मरीज थे, वे खुद ही बाहर आ गए। तृतीय तल पर जो मरीज भर्ती थे, उन्हें बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ी।

— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) June 13, 2025

आग पर काबू पाया गया 

आग को बुझाने के बाद स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम की मदद से धुएं को बाहर निकाला गया। हॉस्पिटल के 2 लोग (केयर टेकर) को भवन का कांच तोड़ते हुए मामूली चोट आई है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला थाना सेक्टर 24 क्षेत्र का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button