नॉर्थ जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी सेंट जेवियर में होगा टूर्नामेंट
सरधना (मेरठ)। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होने वाले सीबीएसई नार्थ जोन ताइक्वांडो टूर्नामेंट की तैयारी पूरे जोर शोर से अंतिम चरण में पहुंच गई है अब केवल खिलाड़ियों के स्वागत के लिए टूर्नामेंट के आयोजक तैयार हैं बता दें कि इस टूर्नामेंट की ओपनिंग 13 दिसंबर 2022 को होगी। जिसके लिए प्रधानाचार्या श्रीमती अलका शर्मा व आयोजक सचिव अरविंद शेरवलिया सहित समस्त स्टाफ, बच्चे, एडमिन ग्रुप पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मिलकर मेहनत कर रहे हैं। बच्चों ने भी स्कूल आकर इस टूर्नामेंट के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रैक्टिस की। छोटे बच्चे अपनी प्रस्तुति को लेकर बहुत उत्साहित दिखाई दिए। टूर्नामेंट का शुभारंभ चीफ गेस्ट मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चेयर मैन नगीन ग्रुप ऑफ स्कूल्स, डॉ० विशाल जैन, गेस्ट ऑफ ऑनर योगेन्द्र पाल सिंह, रिजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर मेरठ, डॉ0 सलोनी गर्ग, स्कूल डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश सिंह रहेंगे।


