नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता में पदक हासिल कर खिलाडिय़ों ने किया गुडग़ांव का नाम रोशन

गुडग़ांव (अशोक) : 2 दिवसीय नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का
आयोजन उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव अमित गुप्ता
द्वारा मथुरा के जीएलए यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में किया गया।
प्रतियोगिता में 8 प्रदेशों राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,
उत्तरप्रदेश, हरियाणा की टीमों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। गुडग़ांव की
साईं कराटे एकेडमी के खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किए। स्पोर्ट्स कराटे डू
एसोसिएशन के महासचिव सुनील सैनी का कहना है कि इस प्रतियोगिता में उनकी
एकेडमी से 9 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। विभिन्न भार वर्ग में आत्मन जैन
स्वर्ण व रजत पदक, नईश मित्तल कांस्य पदक, इनेश स्वर्ण व कांस्य पदक,
आशिका गोदरा 2 स्वर्ण पदक, मोही जाखड़ स्वर्ण व रजत पदक, मिशिका सरकार ने
स्वर्ण व कांस्य पदक, वाणी भारद्वाज ने रजत व कांस्य पदक, नव्या शर्मा ने
रजत व कांस्य पदक, दुर्जोय सिंह ने 2 स्वर्ण पदक प्राप्त कर गुडग़ांव का
नाम रोशन किया है। सुनील सैनी का कहना है कि खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के
लिए पिछले कई माह से मेहनत कर रहे थे, जिसका फल उन्हें इस प्रतियोगिता
में विभिन्न पदक हासिल करने पर मिला है। उनका यह भी कहना है कि अब ये सभी
खिलाड़ी 4 से 6 अगस्त तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने
वाली इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम की कोच लकीमणि दास
व सुमन मणिदास का कहना है कि इस प्रतियोगिता मे भी उनके खिलाड़ी पदक
प्राप्त कर गुडग़ांव का नाम रोशन करेंगे।




