नेत्रदान करा कर दृष्टि दूत बने आलोक भटनागर,
भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी बागपत के संयुक्त तत्वाधान में 37 वे राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों द्वारा नेत्रदान जागरूकता कराने के लिए पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 C1 एवं जिला रेडक्रॉस समिति बागपत व भारत विकास परिषद अग्रवाल मंडी बागपत के संयुक्त तत्वाधान में 37 वे राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों द्वारा नेत्रदान जागरूकता कराने के लिए पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष लायन आलोक भटनागर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आपने कहा की नेत्रदान मृत्यु के 6 से 8 घंटे के भीतर हो जाना चाहिए इससे दो व्यक्तियों को रोशनी प्राप्त हो जाती है। आपने सभी से आग्रह किया की मृत्यु उपरांत अपने परिवार जनों का नेत्रदान कराकर दृष्टि दूत बने इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लायन रजनीश अग्रवाल के आह्वान पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन आलोक भटनागर का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जॉन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल ने कहां नेत्र दान के लिए नेत्र बैंक की टीम आकरनेत्रों से कॉर्निया ले जाती है। यह समस्त सेवा निशुल्क है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन डॉ रामलाल ने की कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि आज जनपद बागपत के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज सर्वोदय पब्लिक स्कूल पैरामाउंट पब्लिक स्कूल डीएवी स्कूल बागपत लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत एन एस पब्लिक स्कूल एवं सैंट एंजेल्स स्कूल बागपत में 400 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय के 2 छात्र छात्राओं को पोस्टर पेंटिंग एवं दो छात्र छात्राओं को स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में उनके विद्यालय में जाकर सुप्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में स्थापित जियालाल प्रेमवती पुरस्कार प्रदान किया जाएगा कार्यक्रम के चेयरमैन लॉयन मूलचंद जी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और आभार व्यक्त किया इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल राकेश कुमार एवं अन्य सहयोगी अध्यापकों का सहयोग मिला कार्यक्रम में लायन अतुल जिंदल अनिल चौधरी लॉयन अंशुल जैन भाग लिया लायंस क्लब के सचिव लॉयन पंकज गुप्ता ने बताया डीएवी इंटर कॉलेज के 55 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया सभी ने एक से एक बढ़कर पोस्टर बनाएं एवं स्लोगन लिखे प्रतियोगिता में विजेताओं के अतिरिक्त सभी भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।


