टॉप न्यूज़

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पटना। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने शपथ ग्रहण के आदेश को पढ़ा। संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत राज्यपाल ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और मंत्री पद का सदस्य नियुक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों की नियुक्ति की गई।

राज्यपाल ने नीतीश कुमार को शपथ दिलाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें बधाई दी। उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली।

मंत्रिमंडल में शामिल अन्य मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल रहे।

राज्यपाल ने पांच-छह सदस्यों के समूह में मंत्रियों को बुलाकर उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, नागालैंड के नेफियू रियो, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मोहन चरण माझी सहित एनडीए शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री और घटक दलों के प्रमुख भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button