बडौत:नगर के शाहमल एंक्लेव में बुधवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की मासिक बैठक हुई। जिसमें गरीबों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए निशुल्क केंद्र खोलने पर सहमति बनी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता रोहित मलिक के आवास पर हुई बैठक में न्याय प्रवाह के सदस्य बढ़ाने और स्वाध्याय मंडल को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अमित खोखर ने कहा कि गरीबों को सुलभ न्याय दिलवाने के लिए हमे प्रयास करने चाहिए। जिसके लिए जल्द स्थान का चयन कर एक निशुल्क न्याय परामर्श केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया।
महामंत्री परमवीर एडवोकेट के संचालन में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, विवेक चौधरी, रविकांत भारद्वाज, नीरज शर्मा, अमित तोमर, अतुल प्रशांत त्यागी, नागेश कुमार, अनुज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


