राज्य
Trending

निर्धना की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन,परीक्षा में नेट के साथ जेआरएफ से भी हुई सम्मानित

चरथावल:–क्षेत्र के ग्राम निर्धना की बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए भारत सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में नेट के साथ जेआरएफ से भी सम्मानित हुई है। चरथावल विकासखण्ड के ग्राम निर्धना की बेटी बुशरा रहमान पुत्री हाफिज नवाब अली ने जून 2023 में यूजीसी नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा में नेट के साथ जेआरएफ से भी सम्मानित हुई  है  इनका विषय हिन्दी साहित्य है इस परीक्षा को पास करने के बाद केंद्र सरकार से संबंधित विषय में रिसर्च करने के लिए मासिक रूप में स्कॉलरशिप दी जाती है।यह परीक्षा भारत भर में आयोजित की जाती है और पूरे देश से कुछ ही प्रतिभागियों को जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) से सम्मानित किया जाता है बुशरा रहमान ने 10वीं की परीक्षा आर्य कन्या इण्टर कॉलेज चरथावल  व 12वीं की परीक्षा जय हिन्द इण्टर कॉलेज चरथवाल से पास करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीए और एमए करने के बाद फिलहाल पीएचडी में एएमयू में ही अध्ययन रत हैं।पहले भी यूजीसी द्वारा आयोजित तीन परीक्षाओं में इन्होंने नेट की परीक्षा तीन बार पास की है इस बार नेट के जेआरएफ से भी सम्मानित हुई हैं जो एक बड़ी उपलब्धि है। बुशरा का सपना शिक्षा के क्षेत्र में ही अपनी मंजिल को पाना है उनका सपना किसी भी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनकर गांव देहात की लड़कियों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए उनकी मदद करना और महिला शिक्षा के साथ उनके अधिकारों के लिए काम करना है । इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहोल है । अपनी इस कामयाबी का श्रेय इन्होंने अपने माता पिता, बुजुर्गो ,गुरु जनों के आशीर्वाद के साथ अपने बड़े भाई मास्टर सईद  के मार्गदर्शन  और उनके सपोर्ट को दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button