टॉप न्यूज़
Trending

निकाय चुनाव बाद मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं

गोरखपुर। निकाय चुनाव के बाद शनिवार की देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में आए। फरियादियों को सुना और समस्या निवारण के साथ ही वाजिब न्याय का भरोसा दिया। इस दौरान फरियादियों की भारी संख्या रही।

गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गो सेवा के बाद अपने गुरुजनों का आशीष लिया और फिर गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का रुख किया। यहाँ फरियाद सुन रहे योगी आदित्यनाथ ने लगभग 250 लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान वह एक-एक फरियादी के पास पहुंचे। उनकी शिकायतों और समस्याओं से जुड़े शिकायती पत्रों को लिया और उन्हें वाजिब न्याय का भरोसा दिया। फरियाद में अधिकांश मामले राजस्व और जमीनी विवाद से जुड़े रहे। कुछ लोगों ने मरीजों के इलाज में आ रही आर्थिक तंगी के बावत भी गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने सबकी समस्याओं और शिकायतों के बावत मिले शिकायती पत्रों को अधिकारियों को सौंपा, त्वरित कर्रवाई और समस्या निदान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ मुख्यमंत्री योगी ने चॉकलेट गिफ्ट किया। कुछ बड़े बच्चों को खूब पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button