NASA के नन्हे उपकरण ने मंगल ग्रह पर बनाई ऑक्सीजन
कार्बन डाइऑक्साइड को बदला, मंगल पर इंसानों को भेजने का रास्ता खुलानासा के नन्हे उपकरण ने मंगल ग्रह पर बनाई ऑक्सीजन
वॉशिंगटन। नासा के टिफिन बॉक्स के आकार वाला छोटा-सा उपकरण मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन बनाने में कामयाब हो गया है। मॉक्सी नाम का उपकरण कार्बन डाइऑक्साइड से ऑक्सीजन बना रहा है। यह एक घंटे में इतनी ऑक्सीन बना सकता है, जितनी एक छोटा पेड़ बनाता है।
इसलिए छोटा रखा गया मॉक्सी का आकार

शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि पूरी क्षमता के साथ यह सिस्टम मनुष्यों के मंगल पर पहुंचने के बाद उन्हें जीवित रखने के लिए जरूरी ऑक्सीजन बना सकता है। इसके अलावा बची हुई ऑक्सीजन मनुष्यों को पृथ्वी पर वापस लाने वाले रॉकेट के ईंधन में इस्तेमाल की जा सकती है। मंगल पर मौजूद इस उपकरण का वर्जन इसलिए छोटा रखा गया, ताकि यह पर्सीवरेंस रोवर में फिट हो सके।

हर मौसम में करेगा उत्पादनशोधकर्ताओं के मुताबिक इस उपकरण ने साबित किया है कि किसी भी मौसम में यह मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन बनाने में सक्षम है। इसे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) में डिजाइन किया गया। इसे तैयार करने के लिए गर्मी प्रतिरोधक धातुओं का इस्तेमाल किया गया। यह 800 सेल्सियस तक तापमान बर्दाश्त कर सकता है।



