सहारनपुर
Trending

नालियों में गोबर बहाने वालों पर जुर्माना, नगर निगम ने चलाया पशु डेरियों के खिलाफ अभियान

नगर निगम ने आज पशु डेरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हुसैन बस्ती में अनेक डेरियों पर 7000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद ज्योति अग्रवाल भी मौजूद रही

सहारनपुर। नगर निगम ने आज पशु डेरियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हुसैन बस्ती में अनेक डेरियों पर 7000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद ज्योति अग्रवाल भी मौजूद रही। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा बुधवार को हुसैन बस्ती पहुुंचे तो पशुडेरी स्वामियों में खलबली मच गयी। डॉ.मिश्रा ने सड़क पर पशु बांधने वाले डेरी स्वामियों, नाली में गोबर बहाने वालों तथा सड़क पर गोबर भरी ट्राली खड़ी करने वालों पर करीब सात हजार का जुर्माना लगाया और चेतावनी दी कि वे गोबर का निस्तारण सही ढंग से करें और गोबर नालियों में न बहाएं। उन्होंने सड़कों पर पशु बांधने और गोबर से भरी ट्रालियों को सड़क पर खड़ा न करने की हिदायत देते हुए कहा कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो भारी जुर्माना किया जायेगा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद ज्योति अग्रवाल भी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button