नई दिल्ली। यह साल भले ही खत्म होने को है, लेकिन फैशन के दिन कभी ख़त्म होने वाले नहीं हैं। नायका फैशन एलबीबी के साथ मिलकर नए ज़माने के लाइफ स्टाइल का फैशन शॉपिंग अनुभव पेश कर रहा है। फैशन की नवीनतम शैलियों, अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों और फैशनेबल डिजाइनों के कपड़े निश्चित ही आपको खरीददारी से रोक नहीं पाएंगे! इस फैशन फेस्टिवल का एक दिन यानी 10 दिसंबर शॉपिंग फेस्टिवल है, जो महरौली के शानदार 1 एक्यू फार्म्स में एक छत के नीचे सज रहा है। फैशन के मुरीदों के लिए यहां कुछ बेहतरीन और सबसे स्टाइलिश ब्रांड हैं, जो निश्चित रूप से आपको जरूर पसंद आएंगे। इस फैशन फेस्टिवल में सिर्फ स्टाइलिश कपड़े ही नहीं, जूते, घर की सजावट का सामान और एफएंडबी में इंस्टा-फर्स्ट, इंटरनेशनल और पसंदीदा लेबल की एक बड़ी श्रृंखला होगी। इसे एलबीबी और नायका फैशन के निर्माताओं ने ख़ास आपने लिए चुना है। सर्दियों के मौसम में लिए ये खरीदारी का अनोखा अनुभव होगा। यहां आपको 50 से अधिक विकल्पों में अपनी पसंद खोजने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। इस फेस्टिवल को नए ज़माने की फैशन के हिसाब से काफी सोच-समझकर बनाया गया है। जहां तक आपकी खरीदारी के अनुभवों की बात है, तो ये फैशन उत्सव आने वालों को वह सब कुछ उपलब्ध कराएगा जिसका उन्हें अब तक इंतजार रहा है। निश्चित रूप से यह दिन उनके लिए आनंददायक भी होगा। दिल में उतर जाने वाले पेय से लगाकर तृप्त करने वाले निबल्स तक का अनुभव वास्तव में अलग ही होगा। माहौल को खुशबूदार बनाने के लिए यहां फूलों की भी व्यवस्था होगी। सहयोगी के साथ कभी न भूलने वाले मजेदार अनुभव के लिए यहां कलरबार ने ‘टाइटन’ और ‘को-अर्थ’ जैसे प्रायोजक रखे हैं। इसके अलावा ‘वेगा’ और सेंको’ जैसे कुछ चुनिंदा नाम भी यहां मौजूद हैं।
नायका फैशन के प्रवक्ता ने इस फैशन फेस्टिवल के बारे में बताया कि जब अलग-अलग फैशन अनुभवों की बात आती है, तो नायका फैशन के खरीदार इस बात को जानते हैं कि यह मंच सबसे स्टाइलिश, प्रतिष्ठित और अनोखी पेशकश वाला होता है। यहां आप कुछ ज्यादा की उम्मीद कर सकते हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि हम ‘फर्स्ट इन फैशन फेस्टिवल’ हैं। साथ ही अब हम इसे आगे भी बढ़ा रहे हैं। खरीददारों की पसंद का अनुभव हम जानते हैं। हमारे सहयोगी एलबीबी हर फैशन प्रेमी की पसंद के बेहतरीन ब्रांड और छिपे हुए रत्नों के जुनून को साझा करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ते! इस बार भी हम इस फेस्टिवल में आने वाले लोगों का अनुभव अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयार हैं।
इस फैशन फेस्टिवल में आने के लिए अपना समय चिह्नित करें। कंटेम्प्रेरी इंडियन, विंटर पार्टी वियर, रिसॉर्ट वियर, आदिसी, अलाया बाय स्टेज 3, बौजी, डैश एंड डॉट जैसे स्टाइलिश ब्रांड की खरीदारी करने के लिए आप ‘1 एक्यू’ ही आएंगे। डूडलेज, मंदिरा विर्क, मिस्त्री, और स्वतंत्र जैसे कई अन्य नवीनतम कलेक्शन यहां प्रदर्शित होंगे। नायका फैशन के इस जमावड़े में ऐनवायकेडी बाय नायका, पीपा बेला, कीसा, ट्विग एंड ट्विन और आइवायकेवायके जैसे ग्लोबल स्टोर से सिक्लेक्टेड आइटम के साथ हर समय पसंद किए जाने वाले ब्रांड होंगे। ख़ास बात ये कि इस इवेंट में आने वाले चुनिंदा लकी शॉपर्स को ब्रांड्स की तरफ से पुरस्कार भी मिलेंगे।

‘फर्स्ट इन फैशन फेस्टिवल’ नायका फैशन की श्रेष्ठ फैशन को आपके लिए सबसे पहले लाने की प्रतिबद्धता फिर जाहिर करता है। तो फिर आइए हमारे साथ शनिवार, 10 दिसंबर, सुबह 11 बजे। खरीदारी के इस भव्य आयोजन का अनुभव लें




