Uncategorized

नाबालिक किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर शिकस्त में आइस्क्रीम लेने के लिए नाबालिक किशोरी से एक युवक ने अश्लील फब्तिया कसते हुए छेड़छाड़ कर दी।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर शिकस्त में आइस्क्रीम लेने के लिए नाबालिक किशोरी से एक युवक ने अश्लील फब्तिया कसते हुए छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के पिता ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ थाना पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले की बुधवार की देर शाम ग्राम मोहम्मदपुर सकिश्त में नाबालिक किशोरी आइस्क्रीम लेने के लिए घर के सामने आ गई। आइस्क्रीम बेच रहे युवक से आइस्क्रीम मांगी तो उसने अश्लील फब्तिया कसते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। किशोरी ने देर रात्रि अपने पिता को बताया तो वह युवक के घर पहुंचे और घटना से अवगत कराया। लेकिन युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों की एक न मानी। पीड़ित ने थाना पर आरोपी प्रदीप उर्फ धांधू पुत्र पल्ले को नामजद करते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रदीप उर्फ धांधू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button