देश
Trending

नहीं रहे मौलाना राबे हसनी नदवी,94 वर्ष की उम्र में निधन

लखनऊ। दो दशक से भी लंबे समय तक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के अध्यक्ष रहे इस्लामिक विद्वान मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरूवार को यहां निधन हो गया। वह करीब 94 वर्ष के थे। बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि मौलाना नदवी ने अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। चार रोज पहले निमोनिया होने पर इलाज के लिये उन्हे रायबरेली स्थित पैतृक आवास से लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) लाया गया था।

उन्होने कहा कि मौलाना नदवी पिछले 21 से एआईएमपीएलबी के अध्यक्ष रहे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में किया जायेगा। इससे पहले आज रात उनकी नमाज-ए-जनाजा नदवा में पढ़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button