Accidentराज्य
Trending

नहर में डूबने से चार मासूम बच्चियों की मौत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के पास आज सुबह एक नहर में डूबने से एक नजदीकी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली चार बच्चियोंं की मौत हो गई।

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के पास आज सुबह एक नहर में डूबने से एक नजदीकी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली चार बच्चियोंं की मौत हो गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठी के पास की इस नहर में विद्यालय की 11 बच्चियां नहाने गई थीं। इनमें से छह बहने लगीं। दो को बचा लिया गया, लेकिन चार की मौत हो गई। ये सभी बालिकाएं संविद गुरुकुलम आवासीय विद्यालय ग्राम कोठी की कक्षा पांचवी की छात्राएं थी। इस विद्यालय का संचालन साध्वी ऋतम्भरा के ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।

आश्रम की करीब 11 छात्रायें नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान वैशाली नवल सिंह (13) अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने में एक-एक कर उसकी तीन और सहेलियां भी पानी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उन्हें खोजने का प्रयास किया गया। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों में प्रतिज्ञा छमिया (सनावद), दिव्यांशी चेतन (राजपुर -बड़वानी) और अंजना रमेश (बमनाला-खरगोन) शामिल हैं।

इन बालिकाओं के साथ नहाने गई एक बालिका ने बताया कि आश्रम के बाथरूम में पानी की दिक्कत के कारण वे सभी नहर में नहाने गई थीं। पहले एक बालिका डूबी और फिर एक-एक कर छह और डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने दो को तो बचा लिया, लेकिन चार की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इस क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button