राज्य
Trending

नरेंद्र कश्यप का जिले में प्रथम आगमन पर ओबीसी मोर्चा द्वारा स्वागत

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) प्राप्त समाचार के अनुसार नरेंद्र कश्यप ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर जिले के ओबीसी मोर्चा की टीम ने जनपद में प्रथम बार आगमन पर सर्वप्रथम भगेला पोस्ट पर सुंदर पाल जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, रामकुमार कश्यप, संजय धीमान, विजेंद्र पंचाल एवम विजय वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया उसके पश्चात डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, विजेंद्र पाल, राजीव सिंह, सचिन सिंघल, राहुल, हरपाल महार, मनोज पांचाल जयकरण गुज्जर,अंकित उप्पल, अंचित अग्रवाल, रवि कांत एवं भाजपा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया उसके पश्चात विष्णु विहार जानसठ रोड पर मंत्री ने दिव्यांगों को साइकिल वितरित की, जिसमें सभी पात्रों ने मंत्री का आभार प्रकट किया और उनको आशीर्वाद दिया। चरथावल में भी ओबीसी मोर्चा एवं वहां के निवासियों ने मंत्री का अनेकों जगह स्वागत करते हुए कमला बैंक्वेट हाउस में एक बड़ा कार्यक्रम किया जिसमें सभी ने नरेंद्र कश्यप को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर बधाई दी जिसमें मंत्री ने वहां के निवासियों को यह आश्वासन दिया कि उनके द्वारा मेहनत, ईमानदारी से कार्य करते हुए जन कल्याण हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button