uttar pradesh

नदी से निकली रहस्यमयी मछली! सिर पर ‘4 आंखें’, गांव में मचा हड़कंप और वैज्ञानिक भी हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से बड़ागांव क्षेत्र के कोईराजपुर गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां के मछुआरे ने वरुणा नदी से एक ऐसी अजीबोगरीब मछली पकड़ी है, जिसकी शक्ल-सूरत देखकर हर कोई दंग रह गया। इस मछली के सिर पर 4 आंखों जैसी आकृति दिखाई दे रही है, जो आम मछलियों से बिल्कुल अलग है। इस अनोखी मछली को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ जुट रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

मछली की बनावट ने सबको चौंकाया
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के मछुआरे ने जब मछली को अपने जाल में पकड़ा, तो शुरुआत में उसे कुछ खास महसूस नहीं हुआ। लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि मछली के सिर पर 4 आंखों जैसी बनावट है। इसका मुंह नीचे की तरफ है, त्वचा पत्थर जैसी सख्त है और इसकी पूरी बनावट आम मछलियों से अलग है।

कहां रखी गई है मछली?
गांव के पास रिंग रोड पर एक पानी की टंकी में इस मछली को फिलहाल रखा गया है। गांववाले और आस-पास के लोग लगातार वहां पहुंचकर मछली को देख रहे हैं। स्थानीय ढाबा संचालक ने बताया कि हमने ऐसा जीव पहले कभी नहीं देखा, यह तो किसी और ही दुनिया का लग रहा है। हालांकि अब तक इस मछली को वन विभाग या वैज्ञानिकों को नहीं सौंपा गया है।

क्या है इस मछली की पहचान?
स्थानीय लोगों और कुछ जानकारों के अनुसार, यह मछली ‘करचामा’ या Sucker Mouth Catfish (सकर माउथ कैटफिश) हो सकती है। इस प्रजाति की मछली आम तौर पर नहरों और तालाबों के तल में पाई जाती है। इसकी त्वचा बेहद कठोर होती है। यह निचले पानी में रहना पसंद करती है। यह अक्सर मूडी और एकांतप्रिय होती है लेकिन 4 आंखों जैसी बनावट इसे और भी खास बना रही है, जिससे यह कोई दुर्लभ या अनजानी प्रजाति भी हो सकती है।

वन विभाग को नहीं दी गई जानकारी
हैरानी की बात यह है कि वन विभाग या मत्स्य वैज्ञानिकों को अभी तक इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह मछली वास्तव में कोई अनोखी या दुर्लभ प्रजाति है, तो इसे संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए तत्काल विभाग को सौंप देना चाहिए।

लोगों की मान्यताएं भी शुरू
गांव में लोग इस मछली को लेकर कई तरह की बातें बना रहे हैं। कुछ इसे ‘शुभ संकेत’ मान रहे हैं तो कुछ लोग डरकर इसे ‘अलौकिक जीव’ बता रहे हैं। गांववालों की माने तो ऐसी मछली हमने कभी नहीं देखी, यह या तो कोई संकेत है या फिर बहुत दुर्लभ जीव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button