Uncategorized
Trending

नगर प्रखंड के चयनित सरदार पटेल खंड में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विहिप की 57 वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के अर्जुन सिंह राणा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पूरे विश्व के हिंदुओं का नेतृत्व करने वाला विश्वव्यापी संगठन हैं।

सरधना। नगर प्रखंड के चयनित सरदार पटेल खंड में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विहिप की 57 वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के अर्जुन सिंह राणा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पूरे विश्व के हिंदुओं का नेतृत्व करने वाला विश्वव्यापी संगठन हैं। इसकी स्थापना धर्मांनंतरण, लव जेहाद, गोवंश हत्या को रोकने, मठ मंदिर और धर्माचार्यों के सम्मान की रक्षा के लिए हुई हैं। उन्होंने कहा कि लाखों हिंदुओं के बलिदान के उपरांत अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ है। जिसमें कार्याध्यक्ष पंकज मिश्रा, मुख्य वक्ता अर्जुन सिंह राणा व संजीत शर्मा, खंड प्रमुख़ हरीओम शर्मा और जिसमें सरदार पटेल खंड के गौरव पप्पू नकुल ममचंद सतीश रामपाल जगवीर नरेश आदि अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। अर्जुन राणा ने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम क्षेत्र में सभी जगह 28 अगस्त तक चलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button