Uncategorized
नगर पालिका परिषद् मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि देखने हेतु वार्ड का भम्रण किया द्वारा

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। वार्ड 08 मौ0 मुन्नालाल के सभासद सलीम के साथ पालिका अध्यक्ष द्वारा वार्ड की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति व निर्माण कार्य आदि की व्यवस्था को देखा गया, तथा मौके पर ही वार्ड के नागरिको की समस्याओं को सुना गया। पालिका अध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित वार्ड के सफाई नायक, व वर्क सुपरवाईजर को कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपस्थित नागरिकों द्वारा पालिका अध्यक्ष द्वारा कराये जा रहे वार्ड में निर्माण कार्यो की प्रशंसा की गयी।

पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा प्रतिदिन नगर के वार्डो में भ्रमण किया जायेगा, तथा वार्डो में उत्पन्न समस्याओं को स्वयं देखा व उनका निस्तारण कराया जायेगा।


