देश
Trending

नगर निगम नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप, ममता के करीबी मंत्री फिरहाद की मुश्किलें बढ़ीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के बाद,नगर निगम की नियुक्ति में धांधली को लेकर मेयर और ममता कैबिनेट में मंत्री फिरहाद हकीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भाजपा के पार्षद सजल घोष ने एक दिन पहले ही फेसबुक पर पोस्ट कर दावा किया है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार अयन सील के घर से कोलकाता नगर निगम में नियुक्ति संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं जिन से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि मेयर फिरहाद हकीम का कहना है कि अगर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप साबित हो गया, या साक्ष्य मिल गया तो सीबीआई की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह खुद ही खुदकुशी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जितने लोगों की भी नियुक्ति हुई है उन्होंने उचित तरीके से परीक्षा दी है और पास किया है।

बायहरहाल कोलकाता के वार्ड नंबर 50 से भाजपा के पार्षद सजल घोष ने कहा है कि कोलकाता नगर निगम के एक विशेष विभाग में 148 लोगों की नौकरी हुई है। उनकी नियुक्ति की सिफारिश नगर निगम के सचिव ने की है क्योंकि नियुक्ति पत्र की सिफारिश में निगम सेक्रेटरी का नाम लिखा हुआ है। इसीलिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे बताया है कि 2017 में जो 148 लोगों की नियुक्ति हुई है उसमें से 118 लोग अकेले नदिया के हासखाली के हैं जबकि छह लोग बैद्यवाटी और भद्रेश्वर के हैं और बाकी 28 से 22 लोग मेयर के इलाके के हैं। नदिया के तृणमूल विधायक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई और ईडी की स्केनर पर हैं और कई बार पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं। वहीं से इतने लोगों की नियुक्ति और उसके बाद केवल मेयर के इलाके के लोगों की नियुक्ति अपने आप में सवाल खड़ा करने वाली है।

सजल ने कहा कि इस संबंध में वह केंद्रीय एजेंसी और कोर्ट का ध्यान आकर्षण करने वाले हैं।

इधर फिरहाद हकीम ने कहा कि बातों से कुछ नहीं होता, साक्ष्य आने दीजिए। सीबीआई की जरूरत नहीं पड़ेगी, आरोप सही साबित हो तो मैं खुद ही खुदकुशी कर लूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button