uttar pradesh
Trending

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नगर निकाय बुगरासी के जनता इंटर कॉलेज एवं नगर निकाय स्याना में भूकन सरन इंटर कॉलेज में बनाये जा रहे मतदान केंद्र/बूथ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिए।

बुलंदशहर।(दीपक पंडित) जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने नगर निकाय बुगरासी के जनता इंटर कॉलेज एवं नगर निकाय स्याना में भूकन सरन इंटर कॉलेज में बनाये जा रहे मतदान केंद्र/बूथ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिए। पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना में नगर निकाय निर्वाचन हेतु बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर चिन्हित कक्षो का भी निरीक्षण करते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी हासिल की। निर्देशित किया गया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। निरीक्षण के दौरान विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बीएलओ द्वारा अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, नाम हटाये जाने के सम्बंधित की जा रही कार्यवाही/कार्य का जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के साथ सत्यापन किया। सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छुटे हुए लोगो के सम्बंधित फॉर्म भरकर नाम दर्ज कराए। 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। महिला मतदाता के नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराये जाए। कोई भी महिला मतदाता सूची में नाम दर्ज कराये जाने से छूटे ना। मतदाता सूची को शुद्ध रूप से तैयार करने में घर-घर जाकर नए मतदाता के नाम जोड़ने, मृतक एवं बाहर निवास करने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी स्याना मधुमिता सिंह, सीओ स्याना वंदना शर्मा, ईओ नगर पालिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button