Uncategorized
Trending

नगर कार्यकारिणी के द्वारा आरो प्लांट के ऊपर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई

नगर पालिका परिषद के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में भारत के सर्वप्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार भाई वल्लभ पटेल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर मनाया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री व मवाना नगर के निकाय चुनाव प्रभारी अनूप वाल्मीकि मुख्य अतिथि रहे।

मवाना (मेरठ)। नगर पालिका परिषद के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में भारत के सर्वप्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार भाई वल्लभ पटेल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर मनाया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री व मवाना नगर के निकाय चुनाव प्रभारी अनूप वाल्मीकि मुख्य अतिथि रहे।
इसके पश्चात आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में विशेष बैठक में मुख्य अतिथि ने विचार विमर्श किया तथा अधिक से अधिक वोट बनवाने पर जोर दिया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जब हम ज्यादा से ज्यादा वोट बनवायेगे तभी हम इस चुनाव में विजय प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेश बाला, संजय शर्मा, नगर निकाय प्रभारी सुभाष दीक्षित, जिला मंत्री महिला मोर्चा सलमा खान, बूथ प्रबंधन प्रमुख दीपक कश्यप मतदाता सूची प्रमुख पंकज बंसल नगर उपाध्यक्ष मुकेश रानी एडवोकेट, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम रस्तोगी, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मौ.अख्तर, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोज कश्यप, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष शर्मा, अक्षत जैन, अनुभव दुबलिश,राज सिंह चौहान, विजय प्रकाश चतुर्वेदी, श्यामलाल गुप्ता, जयभगवान प्रजापति, दिनेश दीक्षित, विनय प्रजापति, राजबीर अमीन,अली अब्बास जैदी आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button