टॉप न्यूज़

नई दिल्ली में डेढ करोड़ की चोरी का खुलासा, दाे आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की चोरी की गुत्थी काे जिले के स्पेशल स्टाफ ने सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने इस संबंध में ताला-चाबी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों सम्राट सिंह और समीट उर्प सुमित सिंह को गिरफ्तार किया है। इनसे सोना–चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान कुल 25 लाख की बरामदगी हुई है। साथ ही चोरी के पैसों से खरीदी गई हुंडई क्रेटा कार और अपराध में इस्तेमाल एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बुधवार को बताया कि 12 सितंबर को कृष्णा नगर निवासी मनना लाल सुराणा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 11 सितंबर की रात घर बंद करके वे पत्नी के साथ बाहर गए थे। अगली दोपहर लौटने पर घर का मुख्य गेट टूटा मिला। अंदर आने पर देखा कि अलमारियों व कमरों के ताले टूटे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर करीब 1 किलो सोना, 11 किलो चांदी और हीरे–मोती के कई आभूषण चोरी मिले। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले की स्पेशल को जांच में लगाया गया। टीम ने घटना स्थल से लेकर इंदौर तक 2500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी सर्विलांस लगाया और अपराधियों के पुराने तरीके वाले रिकॉर्ड खंगाले। स्थानीय सूत्रों की मदद से दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ताला चाबी गैंग के सदस्य हैं। जो मध्य प्रदेश–गुजरात–महाराष्ट्र की सीमाओं में सक्रिय हैं। ये गिरोह ट्रेन से दिल्ली आते हैं और नई/पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास सस्ते होटलों में ठहरते हैं। दिन में ताला चाबी वाला बनकर कॉलोनियों में घूमते हैं और ऐसे घर चुनते हैं जो 2–3 दिन से बंद हों। अपराध के लिए पहले बाइक चोरी करते है। उसके बाद घर में वारदात को अंजाम देकर फरार होने से पहले उस बाइक को छोड़कर दूसरी चोरी की बाइक इस्तेमाल कर लेते हैं ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button