राज्य
Trending

धोबीघाट के निकट पांवधोई पर बना छोटा पुल बिना रेलिंग के कभी भी बन सकता है बड़े हादसे का सबब


सहारनपुर। जहां एक तरफ नगर निगम सहारनपुर द्वारा विकास के नाम का ढिंढौरा पीटकर विकास कराये जाने की बात कही जाती है। वहीं नगर के बीच से गुजर रही पांवधोई नदी के ऊपर एक ऐसा भी छोटा सा पुल है जिस पर सुरक्षा हेतू बनाई जाने वाली रेलिंग ही नहीं है और आश्चर्य की बात है धोबीघाट के निकट स्वतंत्र नगरी के सामने बने इस पुल के पास से तमाम प्रशासनिक अधिकारी पांवधोई बाबा लाल दास का बाड़ा, हाजी शाह कमाल आदि स्थानों पर आते जाते रहते हैं और यह पुल महीनों से बिना रेलिंग के ही नगरवासियों को सुविधा मुहैया करा रहा है। लेकिन बिना रेलिंग का यह छोटा-सा पुल कब किसी राहगीर के लिए मुसीबत बन जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। आपको बता दंे इस पुल से सैकड़ों दुपहिया वाहन एवं पैदल लोगों का आवागमन होता है लेकिन न जाने नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की निगाह इस पुल की रेलिंग पर नहीं पड़ी और पुल की रेलिंग लग जाती,जिससे दुपहिया वाहन सहित पैदल राहगीरों के लिए यह पुल सुरक्षित हो जाता। आसपास के लोगांे द्वारा बताया गया कि कुछ ही माह पूर्व इस पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर अथवा वाहन टकराने से गिर गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button