राज्य
Trending

धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का सिलसिला जारी

गढीपुख्ता सहित एक दर्जन गांवों से पुलिस ने हटवाए एक से अधिक लाउडस्पीकर धार्मिक स्थल तक ही आवाज सीमित रखने के दिए निर्देश

गढीपुख्ता। प्रदेश शासन के निर्देश पर पुलिस द्वारा धार्मिक स्थलों पर लगाए गए एक से अधिक लाउडस्पीकरों को हटवाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को कस्बा गढीपुख्ता सहित क्षेत्र के गांवों में पुलिस के निर्देश पर करीब एक दर्जन धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों को उतार लिया गया जबकि एक लाउडस्पीकर लगाए जाने की अनुमति दी गयी जिसकी आवाज भी बेहद धीमी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों सभी धार्मिक स्थलों से एक से अधिक लाउडस्पीकर हटवाए जाने तथा एक लाउडस्पीकर की आवाज केवल धार्मिक स्थलों तक ही सीमित रखने के कडे दिशा निर्देश जारी किए थे जिसके बाद पुलिस विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटवाए जाने का अभियान शुरू कर दिया गया था। जिलेभर में चल रहे इस अभियान में अभी तक झिंझाना, कैराना, कांधला, थानाभवन स्थित धार्मिक स्थलों से एक से अधिक लाउडस्पीकरों को हटवाया जा चुका है जबकि उनकी आवाज को भी धार्मिक स्थल तक ही सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को गढीपुख्ता में भी लाउडस्पीकर हटाए जाने का अभियान जारी रहा। गढीपुख्ता पुलिस के निर्देश पर कस्बा सहित आसपास के गांवों में स्थित धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटा लिया गया। पुलिस ने धर्मगुरुओं से लाउडस्पीकरों की ध्वनि सूक्ष्म रखने की अपील की ताकि उनकी आवाज केवल धार्मिक स्थल तक ही सीमित रहे। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से एक से अधिक लाउडस्पीकरों को हटवाया जा रहा है जिसके बाद धार्मिक गुरुओं ने भी सरकार के आदेश पालन करते हुए अपनी सहमति से लाउडस्पीकर हटा लिए है, वहीं आवाज भी सूक्ष्म रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कच्ची गढी, गंदेवडा, दुल्लाखेडी, भाटू, कैल शिकारपुर, गढीपुख्ता, मालैंडी, पेलखा, भैंसवाल आदि गांव से एक से अधिक लाउडस्पीकरों को हटवा दिया गया है, साथ ही धार्मिक गुरुओं को सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button