धर्म नगरी के होटल में चलता मिला जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दो होटल मैनेजरों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार । जिस्मफरोशी करने वालों ने धर्म नगरी को नहीं छोडा है। होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने एक होटल पर छापा कर इस कारोबार का फर्दाफश किया है। पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। होटल में दिल्ली व पंजाब से युवतियों को बुलाया जाता था। पुलिस अब जांच पडताल करने में जुटी है।

मीडिया को जानकारी देते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित दो होटलों में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने उनको रंगे हाथों पकड़ने के लिए खुद ग्राहक बन कर बात की। होटल मैनेजरों ने उनको व्हाटएप पर महिलाओं की फोटो भेजी और उनके रेट बताए।

इसके बाद चार पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर होटल हिल व्यू और रैम्सन में गए। पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की उन लड़कियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थीं। उनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई। जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर रिहान व सोनू से कराई इन दोनों ने दोनों महिलाओं को पैसे का लालच दिखाते हुए जिस्मफरोशी के जंजाल में धकेल दिया।
सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू रिहान एवं होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पुलिस ने दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है।
दिल्ली व पंजाब से युवतियों को बुलाया जाता था नौकरी देने के नाम पर
पुलिस ने बताया कि इन होटलों के कमरों में दिल्ली और पंजाब से युवतियां बुलाई जाती थी । नौकरी देने के नाम पर युवतियों को इस धंधे में धकेल दिया जाता था। और ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेजी जाती थी।



