Uncategorized
Trending
धर्मनगरी छपरौली में भगवान चन्द्रप्रभु और पार्श्वनाथ भगवान की जन्म जयंती 19 को मनाई जाएगी
धर्म नगरी छपरौली में भगवान चन्द्रप्रभु और पार्श्वनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याण महामहोत्सव सोमवार दिनांक 19 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दिनांक 18 दिसंबर को प्रातः भगवान पार्श्वनाथ का विधान होगा और शाम के समय भगवान की आरती की जाएगी उसके बाद भजन संध्या का प्रोग्राम होगा। 19 दिसंबर को प्रातः 10:00 भगवान की रथ यात्रा निकाली जाएगी जोकि जैन धर्मशाला में पहुंचेगी वहां भगवान का अभिषेक होगा उसके बाद रथ यात्रा भगवान को लेकर मंदिर जी में जाएगी वहां उनको विराजमान किया जाएगा।


