Uncategorized
Trending

दो सप्ताह पहले हुई आनर किलिंग के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमाला: असारा गांव में दो सप्ताह पहले हुई आनर किलिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का शव असारा के जंगल में व युवक का शव लूम्ब गांव के जंगल में मिला था। लूम्ब गांव के जंगल में मिले शव की शिनाखत करते हुए मुसताक पुत्र अय्यूब निवासी गाव आसारा थाना रमाला ने छपरौली थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए बताया था की मेरे पुत्र की हत्या कर गांव लूम्ब के जंगल मे शव को फेंक दिया है। पुलिस ने चार नामजद एवं एक अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था इनमें से पुलिस शहनवाज निवासी मुजफ्फरनगर,फरमान पुत्र ताहिर मुजल्लिम पुत्र ताहिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थानाध्यक्ष मदनपाल सिंह ने बताया की मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को मुखबिर की सूचना पर किशनपुर बराल बस अड्डे से पकड़ा है । मुन्तजिर पुत्र ताहिर बस मे बैठ कर जिले से बाहर जाना चाह रहे था । मौके पर जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहा से उसको जेल भेज दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button