Uncategorized
Trending

दोस्त के जन्मदिन से घर वापस लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

बागपत। बड़ौत में आवास विकास कॉलोनी में दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक छात्र को तीन-चार युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। बाद में घायल के परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि नामदर्ज तहरीर देने के बाद भी आरोपी के खिलाफ ना तो अब तक मुकदमा हुआ है और ना ही इसकी गिरफ्तारी हुई है।घायल छात्र आंसू पुत्र प्रवीण आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मना कर घर लौट रहा था जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचा तभी वहां पर पहले से ही खड़े चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडों व धारदार से से घेर लिया और उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। तो सुनकर आसपास के लोग व गश्त कर रही पुलिस वहां पर पहुंची तो हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। बाद में घायल के परिजनों उससे लेकर कोतवाली पहुंचे और कॉलोनी के ही एक युवक को नामदर्ज व चार अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button