Uncategorized
Trending

दोस्तों पर ही धक्का देकर पुत्र को मार डालने का आरोप,पिता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

मुंडेट नहर में डूबे युवक की मौत के मामले में पीडित पिता ने पुत्र के दोस्तों पर ही उसे नहर में धक्का देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है

शामली। पिछले दिनों मुंडेट नहर में डूबे युवक की मौत के मामले में पीडित पिता ने पुत्र के दोस्तों पर ही उसे नहर में धक्का देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार एक मई को शहर के मौहल्ला अटल विहार पंसारियान निवासी वीशू सैनी पुत्र सतीश सैनी अपने दोस्तों के साथ मुंडेट नहर में नहाने के लिए गया था, नहाने के दौरान वीशू गहरे कुंड में समा गया था। उसके दोस्तों ने मामले की सूचना तुरंत आदर्श मंडी पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीशू की तलाश में गोताखोरों को लगा दिया था लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। आदर्श मंडी पुलिस ने उसके दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। अगले दिन रोहतक से बुलाए गए विशेष गोताखोरों ने वीशू का शव कुंड से बरामद कर लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने के कारण वीशू की मौत होना आया था जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए उसके दोस्तों को छोड दिया था लेकिन शुक्रवार को मृत युवक के पिता सतीश सैनी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर वीशू के दोस्तों पर ही उसे नहर में धक्का देने का आरोप लगाया। सतीश सैनी ने बताया कि 1 मई की दोपहर करीब साढे 12 बजे वीशू के करीब आधा दर्जन दोस्त उसे मेडिकल स्टोर से बुलाकर अपने साथ नहर पर ले गए और उसे कुछ खिला पिलाकर नहर में धक्का दे दिया, अगले दिन वीशू का शव नहर से मिला था। सतीश सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर पर चोट मारकर वीशू को नहर में धक्का दिया गया है, लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। सतीश ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने की गुहार लगायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button