राजनीति

देश में बनने जा रही INDIA गठबंधन की सरकार – राबड़ी देवी

देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने मोदी के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि ‘‘इंडिया'' गठबंधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित ‘‘जिहादियों'' से समर्थन मिल रहा है। 

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद मोदी जाने वाले हैं। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने मोदी के इस दावे पर भी आपत्ति जताई कि ‘‘इंडिया” गठबंधन को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित ‘‘जिहादियों” से समर्थन मिल रहा है।

राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘भारत सरकार की एजेंसियां कहां हैं, फेल हो गई। प्रधानमंत्री फेल हो गए। पाकिस्तान-पाकिस्तान करते रहते हैं। देश और बिहार के लोगों को पाकिस्तान भेजते रहते हैं। आडवाणी जी पाकिस्तानी के है, भारत में आकर के बस गए।”

राबड़ी देवी ने बिहार में प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को शामिल करके उनकी पार्टी के मूल आधार में सेंध लगाने की भाजपा की कोशिश के बारे में कहा, ‘‘वह देश में एकमात्र यादव नहीं हैं। हमें पूरे भारत में यादवों का समर्थन प्राप्त है। राजद (राष्ट्रीय जनता दल) का समर्थन आधार अब केवल हमारे यादव भाइयों तक ही सीमित नहीं है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button